गुजरात: सह-जीवन साथी की हत्या के आरोपी व्यक्ति की पुलिस ने सरेआम पिटाई की

Ads

गुजरात: सह-जीवन साथी की हत्या के आरोपी व्यक्ति की पुलिस ने सरेआम पिटाई की

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 01:06 AM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 01:06 AM IST

भावनगर, पांच सितंबर (भाषा) गुजरात के भावनगर में एक बस अड्डे पर सहजीवन साथी की पिटाई करने के आरोपी व्यक्ति की पुलिस ने शनिवार को उसी स्थान पर पिटाई कर दी, जहां उसे अपराध के दृश्य को दोबारा तैयार करने के लिये ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिटाई के बाद उसके सहजीवन साथी की मौत हो गई थी।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि हत्या बेरहमी से की गई थी और इस घटना से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा था, इसलिए उन्हें ‘एक कदम आगे बढ़कर’ कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फैजल लखानी के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिसमें उसे रस्सियों से बांधकर घसीटा जा रहा था और डंडे से पीटा जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को हुई ‘बदनामी’ को दूर करने के लिए आरोपी की पिटाई करना जरूरी था।

भाषा तान्या रंजन

रंजन