ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गोदावरीश मिश्र मॉडल के 204 प्राथमिक विद्यालयों की आधारशिला रखी

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गोदावरीश मिश्र मॉडल के 204 प्राथमिक विद्यालयों की आधारशिला रखी

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गोदावरीश मिश्र मॉडल के 204 प्राथमिक विद्यालयों की आधारशिला रखी
Modified Date: June 7, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: June 7, 2026 10:00 pm IST

भुवनेश्वर, सात जून (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहल के तहत राज्य भर में 204 गोदावरीश मिश्र मॉडल प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी।

खुर्दा जिले के जटनी के पास एक समारोह को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा एक छात्र के करियर की नींव बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘बुनियाद जितनी मजबूत होगी, बच्चे का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सीखने के परिणामों में सुधार लाने के लिए गोदावरीश मिश्र मॉडल प्राथमिक विद्यालय योजना शुरू की है।

उन्होंने कहा, ‘इस योजना के लागू होने से प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण मजबूत और व्यवस्थित होगा। बच्चों को नई तकनीक का उपयोग करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।’

माझी ने जनवरी में खुर्दा जिले के बनपुर में इस योजना की शुरुआत की थी। यह शिक्षाविद पंडित गोदावरीश मिश्र का जन्मस्थान है। उस समय 118 स्कूलों की आधारशिला रखी गई थी।

पहले चरण में राज्य में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश से 2,200 मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 322 स्कूलों का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में