एसआईआर कार्य में ‘बाधा डालने’ के आरोप में ओडिशा के शिक्षा अधिकारी निलंबित

एसआईआर कार्य में 'बाधा डालने' के आरोप में ओडिशा के शिक्षा अधिकारी निलंबित

एसआईआर कार्य में ‘बाधा डालने’ के आरोप में ओडिशा के शिक्षा अधिकारी निलंबित
Modified Date: September 11, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: September 11, 2026 12:42 am IST

भुवनेश्वर, 10 सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम में कथित रूप से बाधा डालने के आरोप में प्रखंड स्तर के एक शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार केओंझर जिले के हाटाडीही प्रखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

संबंधित अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

बयान में कहा गया कि केओंझर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का कार्यालय संबंधित अधिकारी का मुख्यालय माना जाएगा।

बयान में कहा गया कि उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है क्योंकि पंजीकरण और संशोधन के लिए दावे तथा आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा पिछले महीने समाप्त हो गई थी।

सभी दावों और आपत्तियों पर अंतिम निर्णय 17 सितंबर तक लिया जाएगा और एसआईआर के बाद संशोधित मतदाता सूची 21 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

भाषा

देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में