ओडिशा: गंजाम में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त ऑटो एम्बुलेंस सेवा शुरू
ओडिशा: गंजाम में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त ऑटो एम्बुलेंस सेवा शुरू
ब्रह्मपुर, 27 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के गंजाम जिला प्रशासन ने सोमवार को दूरदराज के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष से कम आयु के बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए मुफ्त ऑटो-रिक्शा एम्बुलेंस सेवा शुरू की।
‘निरीक्षण साथी’ पहल का उद्घाटन गंजाम के जिलाधिकारी वी. कीर्ति वासन ने मंगलपुर गांव में किया।
जिलाधिकारी वासन ने बताया कि जिला प्रशासन इस एम्बुलेंस सेवा का किराया रेड क्रॉस कोष से देगा।
गंजाम जिला प्रशासन ने वर्ष 2023 में ‘निरीक्षण’ कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा प्रदान करना है।
मुख्य जिला चिकित्सा पदाधिकारी (सीडीएमओ) भवानी शंकर मिश्रा ने बताया कि इस निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 12 प्रखंडों के कुल 247 गांवों की पहचान की गई है। इस उद्देश्य के लिए लगभग 100 ऑटो-रिक्शा लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि ‘निरीक्षण’ कार्यक्रम शुरू होने के बाद जिले में मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।
भाषा सुरेश दिलीप
दिलीप

Facebook


