ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित टीवी चैनल शुरू करने की योजना बनायी

ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित टीवी चैनल शुरू करने की योजना बनायी

ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित टीवी चैनल शुरू करने की योजना बनायी
Modified Date: May 7, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: May 7, 2026 10:22 pm IST

भुवनेश्वर, सात मई (भाषा) ओडिशा सरकार भगवान जगन्नाथ को समर्पित एक टेलीविजन चैनल शुरू करने पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दिन में एक बैठक की अध्यक्षता की, जहां श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाधी समेत वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

हरिचंदन ने कहा, “भगवान जगन्नाथ सभी उड़िया लोगों के अधिष्ठाता देवता और विश्व के सबसे प्रिय भगवान हैं। वह अनगिनत लोगों के हृदयों में वास करते हैं, उनके लिए एक समर्पित टेलीविजन चैनल स्थापित करने पर सकारात्मक चर्चा हुई।”

पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर विधि विभाग के अधीन आता है।

मंत्री ने कहा कि इस चैनल का उद्देश्य लोगों को जगन्नाथ संस्कृति के बारे में जागरूक करना है, जो ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के इर्द-गिर्द केंद्रित विविध परंपराओं, अनुष्ठानों और दर्शनों से जुड़ा है तथा ‘विविधता में एकता’ के सिद्धांत को समाहित करता है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह प्रस्ताव अभी वैचारिक चरण में है और चैनल के संचालन एवं शुरूआत के समय के बारे में जल्द ही एक ठोस रूपरेखा सामने आने की उम्मीद है।’’

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में