ओडिशा सरकार मिशन शक्ति विभाग के 46,000 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मार्टफोन वितरित करेगी

ओडिशा सरकार मिशन शक्ति विभाग के 46,000 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मार्टफोन वितरित करेगी

ओडिशा सरकार मिशन शक्ति विभाग के 46,000 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मार्टफोन वितरित करेगी
Modified Date: February 2, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: February 2, 2026 10:35 pm IST

भुवनेश्वर, दो फरवरी (भाषा) ओडिशा सरकार मिशन शक्ति विभाग के अंतर्गत कार्यरत लगभग 46,000 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) को स्मार्टफोन वितरित करेगी। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए परिडा ने कहा कि सरकार उत्कल दिवस के अवसर पर एक अप्रैल से मिशन शक्ति के सभी सामुदायिक सहायता कर्मचारियों को वर्दी और पहचान पत्र भी प्रदान करेगी।

परिडा के पास मिशन शक्ति विभाग का प्रभार भी है। उन्होंने कहा कि यह कदम सामुदायिक सहायता कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करता है और इसका उद्देश्य राज्य भर में महिला-केंद्रित कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि लखपति दीदी कार्यक्रम को सहयोग देने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म लोकओएस ऐप के व्यापक और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सीआरपी को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में