ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा कोविड 19 अस्पताल, सीएम पटनायक ने किया त्रिपक्षीय समझौता

ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा कोविड 19 अस्पताल, सीएम पटनायक ने किया त्रिपक्षीय समझौता

ओडिशा में बनेगा देश का सबसे बड़ा कोविड 19 अस्पताल, सीएम पटनायक ने किया त्रिपक्षीय समझौता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: March 26, 2020 10:49 am IST

भुवनेश्वर: कोविड 19 से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार लगातार प्रयासरत है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों तक लॉक डाउन करने का ऐलान किया है। बावजूद इसके पॉजिटिव मरीजों की संख्या और मरने वालों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच कोविड 19 से राहत के लिए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार की एक बड़ी पहल सामने आई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा में देश का सबसे बड़ा कोविड 19 अस्पताल स्थापित किया जा रहा है।

Read More: धमतरी में लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने वालों पर जुर्माना, लापरवाही दोहराने पर देने होंगे 50 हजार

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा सरकार ने कॉरपोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों से कोविड 19 से बचाव और राहत के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। अब प्रदेश सरकार देश के सबसे बड़े कोविड 19 अस्पताल बनाने की ओर अग्रसर है। बताया गया कि इस अस्पताल में 1000 बेड के साथ कोविड 19 के मरीजों के उपचार के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ओडिशा में कोरोना वायरस के अभी तक 2 मामले सामने आए हैं।

Read More: लॉकडाउन के बीच नगर निगम ने लोगों को किया अलर्ट, कल आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"