ओडिशा के श्रमिक का शव कतर से वापस लाया गया: अधिकारी
ओडिशा के श्रमिक का शव कतर से वापस लाया गया: अधिकारी
भुवनेश्वर, 12 मार्च (भाषा) ओडिशा के एक श्रमिक की कतर में मौत के बाद उसके शव को विदेश मंत्रालय (एमईए) और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों के माध्यम से बृहस्पतिवार को वापस लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ओडिशा के गंजाम जिले के खल्लीकोट प्रखंड निवासी कुना खुंटिया लगभग चार महीने पहले एक निजी कंपनी में मजदूर के रूप में काम करने के लिए खाड़ी देश गया था।
ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि छह मार्च को उसके परिजनों को उसकी मृत्यु की खबर मिली।
परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार, खुंटिया जब कथित तौर पर अपने कमरे में आराम कर रहा था तभी अचानक उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद उसके परिजनों ने सरकार से उसके शव को उसके पैतृक स्थान पर वापस लाने की सुविधा प्रदान करने की अपील की थी।
उसका शव आज सुबह यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।
भाषा शुभम रंजन
रंजन

Facebook


