ओडिशा: कंधमाल में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने आत्मसमर्पण किया
ओडिशा: कंधमाल में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने आत्मसमर्पण किया
भुवनेश्वर, 24 मार्च (भाषा) ओडिशा के सर्वाधिक वांछित और 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने मंगलवार को कंधमाल जिले में चार अन्य साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश समिति के सदस्य सुक्रू ने एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया।
उन्होंने बताया कि मलकानगिरी जिले के मूल निवासी सुक्रू को राज्य में सक्रिय बचे अंतिम माओवादी नेताओं में से एक माना जाता था।
यह आत्मसमर्पण ऐसे समय में हुआ जब केंद्र सरकार द्वारा वामपंथी उग्रवाद को समाप्त करने की 31 मार्च की समय सीमा नजदीक आ रही है।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी), सीआरपीएफ, जिला स्वयंसेवी बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त सुरक्षा बलों ने कंधमाल, रायगड़ा और कालाहांडी जिलों की साझा सीमा पर नक्सल-रोधी अभियान तेज कर दिया था, जहां सुक्रू और उसके साथी छिपे हुए थे।
भाषा संतोष सुरेश
सुरेश

Facebook


