ओडिशा: दो दिन से लापता नाबालिग लड़की मृत मिली
ओडिशा: दो दिन से लापता नाबालिग लड़की मृत मिली
भुवनेश्वर, 27 फरवरी (भाषा) ओडिशा के अंगुल जिले में पिछले दो दिन से लापता 12 वर्षीय लड़की शुक्रवार को एक झाड़ी के नीचे मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना एनटीपीसी (राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड) पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज की गई। लड़की एक स्थानीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी।
अंगुल के पुलिस अधीक्षक राहुल जैन ने बताया, ‘लड़की के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। आज सुबह हमने लड़की का शव बरामद किया।’
उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम के सदस्य जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


