ओडिशा पुलिस ने निवेशकों को ठगी के आरोप में बंगाल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया
ओडिशा पुलिस ने निवेशकों को ठगी के आरोप में बंगाल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया
भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने पश्चिम बंगाल के 29 वर्षीय एक व्यक्ति को ऑनलाइन गेमिंग मंच के माध्यम से निवेश पर अधिक रिटर्न का वादा करके लोगों से 1.08 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के निवासी सुगत मजूमदार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
ये गिरफ्तारियां एक निवेशक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गईं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शुरुआती नुकसान के बाद वह पैसा निकालना चाहता था, लेकिन आरोपी ने अतिरिक्त पैसे की मांग की।
पुलिस ने बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी रहेगी।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत

Facebook


