ओडिशा में कोविड के 328 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

ओडिशा में कोविड के 328 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - September 7, 2022 / 05:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

भुवनेश्वर, सात सितंबर (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 328 नये मरीज मिलने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,29,203 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

नये संक्रमितों में 74 बच्चे भी शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,183 पर पहुंच गयी। कटक जिले में 72 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई।

ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 231 मामले सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, ओडिशा में फिलहाल कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,616 है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 289 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13,18,351 हो गई है वहीं संक्रमण की दैनिक दर 2.17 प्रतिशत बनी हुई है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश