ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,833 नए मामले सामने आये

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,833 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - July 25, 2021 / 06:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

भुवनेश्वर, 25 जुलाई (भाषा) ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,833 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,67,548 हो गई। इस महामारी से 67 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,512 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब 18,914 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,43,069 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 490 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। अधिकारी ने बताया कि मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक टीके की 1,52,75,739 खुराक दी गई है, जिनमें से 1,51,313 खुराक शनिवार को दी गई।

भाषा स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र