ओडिशा : कोलाब जलाशय में नाव पलटने से शिक्षक लापता

ओडिशा : कोलाब जलाशय में नाव पलटने से शिक्षक लापता

ओडिशा : कोलाब जलाशय में नाव पलटने से शिक्षक लापता
Modified Date: September 24, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: September 24, 2026 3:22 pm IST

कोरापुट, 24 सितंबर (भाषा) ओडिशा के कोरापुट जिले के कोलाब जलाशय में बृहस्पतिवार को एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार शिक्षक लापता हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लापता शिक्षक की पहचान भीमाधर नायक के रूप में हुई है, जो पद्मपुर पंचायत के अंतर्गत बंधागुड़ा गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि भीमाधर अपने दोस्त के साथ कोलाब जलाशय के ‘बैकवाटर’ (मुख्य नदी या जलाशय का वह शांत पानी जो मुख्य धारा से पीछे की ओर हटकर या किनारे पर फैला रहता है) में मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नाव अचानक पलट गई।

कोरापुट के तहसीलदार सईद साबिर साहा ने कहा, “भीमाधर नायक और उनके दोस्त बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे जलाशय में मछली पकड़ने गए थे। जब दोनों मछली पकड़ने का जाल खींच रहे थे, तब उनकी नाव पलट गई और वे पानी में गिर गए।”

उन्होंने बताया कि भीमाधर का दोस्त तैरकर किनारे तक पहुंच गया, लेकिन भीमाधर लापता हो गए।

जिला आपातकालीन अधिकारी स्वर्णजिता माझी ने कहा, “लापता शिक्षक का पता लगाने के लिए खोज ऑपरेशन शुरू किया गया है। दमकल कर्मियों और ओडीआरएएफ की एक टीम लापता शिक्षक की तलाश में जुटी है।”

भाषा पारुल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में