ओडिशा: क्योंझर में पुलिस मुठभेड़ में 40 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी घायल

ओडिशा: क्योंझर में पुलिस मुठभेड़ में 40 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी घायल

ओडिशा: क्योंझर में पुलिस मुठभेड़ में 40 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी घायल
Modified Date: June 16, 2026 / 01:37 pm IST
Published Date: June 16, 2026 1:37 pm IST

क्योंझर, 16 जून (भाषा) ओडिशा के क्योंझर जिले में 40 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी मंगलवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान प्रभात मलिक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बयान में बताया, ‘‘महुलडीहा में पानी की टंकी के निकट बेलदा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आरोपी ने अचानक छिपाकर रखा गया एक तमंचा निकाला और पुलिस दल पर गोली चला दी।’’

बयान के मुताबिक, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के घुटने के नीचे गोली लगी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को तुरंत काबू कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से तमंचा और नकदी बरामद की गई है।

क्योंझर सदर थाने में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और चोरी की गयी वस्तुओं की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रभात मलिक डकैती, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 40 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल रहा है।

उसने पूछताछ के दौरान 8,18,100 रुपये की लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और लूट की रकम व अन्य चोरी के सामान को छिपाकर रखने की जानकारी भी दी।

भाषा मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में