बेतला नेशनल पार्क में हाथी ‘काल भैरव’ की मौत पर अधिकारियों से जवाब तलब

Ads

बेतला नेशनल पार्क में हाथी ‘काल भैरव’ की मौत पर अधिकारियों से जवाब तलब

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 07:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 20 जनवरी (भाषा) लातेहार जिला प्रशासन ने बेतला नेशनल पार्क में कर्नाटक के मैसूर से लाए गए हाथी ‘काल भैरव’ की मौत के बाद पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र के अधिकारियों से जवाब मांगा है।

लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान ने बाघ परियोजना सह कोर एरिया के उप निदेशक को पत्र लिख कर हाथी की मौत पर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

अधिकारियों से बताने को कहा गया है कि हाथी को चयनित आश्रय से हटाकर अन्य स्थल पर किस कारण से रखा गया।

वन के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) द्वारा ‘काल भैरव’ की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम के बारे में भी बताने को कहा गया है।

भाषा सं इन्दु आशीष

आशीष