पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अपतटीय सहायता पोत कोल्लम बंदरगाह पर पहुंचा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अपतटीय सहायता पोत कोल्लम बंदरगाह पर पहुंचा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अपतटीय सहायता पोत कोल्लम बंदरगाह पर पहुंचा
Modified Date: March 2, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: March 2, 2026 3:15 pm IST

कोल्लम (केरल), दो मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एक अपतटीय सहायता पोत कोल्लम बंदरगाह पर पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेंट किट्स और नेविस के ध्वज वाला जहाज (जाकी विजन) सुबह कोल्लम बंदरगाह पर पहुंचा।

कोल्लम बंदरगाह अधिकारी के कार्यालय ने कहा कि इस जहाज का उपयोग समुद्री अपतटीय कार्यों के लिए सहायक पोत के रूप में किया जाता है। इसने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर रविवार को जहाज ने बंदरगाह पर लंगर डालने की अनुमति मांगी गयी थी।

अधिकारियों ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सीमा शुल्क और आव्रजन अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद अनुमति दे दी गई।

उन्होंने बताया कि यह जहाज हांगकांग से सऊदी अरब के लिए अपनी पहली यात्रा पर था और इसपर चालक दल के 12 सदस्य सवार हैं।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में