त्रिपुरा जीत पर रमन ने कहा ये राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है.
त्रिपुरा जीत पर रमन ने कहा ये राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है.
त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी को अभूतपूर्व जीत मिली है जिसे लेकर अमित शाह ,मोदी से लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी फुले नहीं समा रहे हैं आज सुबह ट्विटर के माध्यम से रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है.
Victory of @BJP4Tripura in #TripuraElections2018 is not just an election victory but the victory of nationalist forces led by @BJP4India over anachronistic and moribund left ideology. Many congratulations to PM @narendramodi ji, @AmitShah ji & our indefatigable party workers.
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 3, 2018
इस ट्वीट पर रमन सिंह ने बधाई देते हुए लिखा है कि ये सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है बल्कि मरणासन्न और अराजकतावादी वाम विचारधारा पर बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी ताकतों की जीत है.

गौरतलब करने वाली बात ये है कि त्रिपुरा में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है . यहां वोे दो-तिहाई बहुमत से जीत का सेहरा पहनी है त्रिपुरा पहला राज्य है जहां बीजेपी ने वामदल को सीधी टक्कर दी है इससे पहले जिन राज्यों में लेफ्ट रही है वहां बीजेपी उनसे कभी नहीं जीत पाई थी. लिहाज़ा बीजेपी इसे बड़ी जीत मान रही है.
वेब टीम IBC24

Facebook


