नाले के पास छोड़ी गई डेढ़ महीने की बच्ची बचाई गई, पिता गिरफ्तार

नाले के पास छोड़ी गई डेढ़ महीने की बच्ची बचाई गई, पिता गिरफ्तार

नाले के पास छोड़ी गई डेढ़ महीने की बच्ची बचाई गई, पिता गिरफ्तार
Modified Date: May 19, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: May 19, 2026 7:28 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दिल्ली में एक व्यक्ति ने डेढ़ महीने की अपनी बच्ची को रोहिणी इलाके में एक नाले के पास कथित रूप से छोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शिकायत मिलने के तीन घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी सज्जन कुमार (20) बच्ची के जन्म से खुश नहीं था और उसने उसे छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद कुमार को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 मई को बुध विहार थाने में एक नवजात बच्ची के अपहरण की सूचना मिली।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने तड़के उसकी बेटी को अगवा कर लिया और आरोप लगाया कि वह बेटी के जन्म से नाखुश था। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सज्जन ने कबूल किया कि उसने बच्ची को रिठाला के एक नाले में फेंक दिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस ने नाले के आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया और तीन घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया।’

पुलिस ने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए तुरंत डॉ. बीएसए अस्पताल भेजा गया और बाद में उसे उसकी मां को सौंप दिया गया।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में