तेंदुए के हमले में डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Ads

तेंदुए के हमले में डेढ़ साल के बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - February 11, 2023 / 01:32 PM IST,
    Updated On - February 11, 2023 / 01:32 PM IST

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई।

वन अधिकारी रामकरण मीणा ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम जमवारामगढ़ तहसील के बसना गांव में हुई जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। अचानक एक तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे दबोचकर ले गया।

परिवार के सदस्यों ने तेंदुए का पीछा किया जिसके बाद वह बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर पास के जंगल में चला गया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कार्तिक के रूप में हुई है।

मीना ने कहा कि यह इलाका वन क्षेत्र के करीब है और तेंदुए ने भोजन की तलाश में बच्चे पर हमला किया।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब