गोंडिया में बस के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

गोंडिया में बस के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

गोंडिया में बस के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
Modified Date: March 12, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: March 12, 2026 7:44 pm IST

गोंदिया, 12 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक शादी समारोह में जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के 3:15 बजे करंजा इलाके में हुई, जब प्रवीण वारखाडे के परिजन और दोस्त पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में उनकी शादी के बाद अपने पैतृक गांव मोहाड़ी लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान उनकी बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया, ‘सोनू उके (26) की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी घनश्याम उके (65), हेमराज चौहान (50), शोभाबाई उदल पांद्रे (70) और नैतिक श्याम सिदम (14) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।’

गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में