दिल्ली के सदर बाजार में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, तीन घायल

दिल्ली के सदर बाजार में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, तीन घायल

दिल्ली के सदर बाजार में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, तीन घायल
Modified Date: January 8, 2023 / 12:15 am IST
Published Date: January 8, 2023 12:15 am IST

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शनिवार को चार मंजिला एक इमारत के भूतल का एक हिस्सा और सीढ़ी गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें घटना की जानकारी शाम छह बजकर 28 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा, ‘‘इस हादसे में घायल एक व्यक्ति को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मरने वाले की पहचान बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गुलाब के रूप में हुई है।

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में