जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्री बस पर बड़ी चट्टान गिरी, एक की मौत
जम्मू-कश्मीर के डोडा में यात्री बस पर बड़ी चट्टान गिरी, एक की मौत
जम्मू, 20 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक यात्री बस पर चट्टान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रग्गी नाला के पास सुबह करीब 9.30 बजे मूसलाधार बारिश के बीच हुई।
उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बस से कुछ लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


