तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Modified Date: August 25, 2024 / 10:40 pm IST
Published Date: August 25, 2024 10:40 pm IST

कृष्णागिरि (तमिलनाडु), 25 अगस्त (भाषा) यहां के निकट एक मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को हुई जब तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रहे अन्य वाहन ट्रक से टकरा गए। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल व्यक्ति एक वाहन में सवार थे।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में