भुवनेश्वर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

भुवनेश्वर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

भुवनेश्वर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
Modified Date: April 10, 2025 / 03:09 pm IST
Published Date: April 10, 2025 3:09 pm IST

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (भाषा) शहर में बारामुंडा ओवरब्रिज पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात ओवरब्रिज पर एक अज्ञात ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप के चालक की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर खंडगिरि थाने से पुलिस के दो वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच, वहां एक ट्रेलर ने पुलिस के खड़े वाहनों को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पुलिस के दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आयुक्त एस. देव दत्ता सिंह और भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीणा घायल पुलिसकर्मियों को देखने अस्पताल पहुंचे।

भाषा यासिर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में