बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 28, 2021 12:13 pm IST

Terrorist killed in Baramulla : श्रीनगर, 28 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बारामूला जिले के चेरदारी में आतंकवादियों ने सेना और पुलिस के गश्ती दल पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी के शव के पास एक पिस्तौल, गोलियां और एक हथगोला मिला।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान जावेद वानी के रूप में हुई है और वह कुलगाम जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया, ‘‘उसने (वानी ने) इस महीने की शुरुआत में वानपोह में बिहार के दो श्रमिकों की हत्या में आतंकवादी गुलजार की मदद की थी। गुलजार को सुरक्षा बलों ने 20 अक्टूबर को मार गिराया था।’’

कुमार ने दावा किया कि वानी बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने की फिराक में था।

भाषा

मानसी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में