दिल्ली के सदर बाजार स्थित एक इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Ads

दिल्ली के सदर बाजार स्थित एक इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 12:08 AM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार को एक इमारत में आग लगने के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोहन (32) के रूप में हुई है, जो इमारत की दूसरी मंजिल पर बेहोश पाया गया था।

हिंदू राव अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएफएस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना अपराह्न 2:15 बजे मिली तथा इलाके की एक इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगी थी।

दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि शाम 4:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा यासिर रंजन

रंजन