घायल व्यक्ति को नसीब नहीं हुआ एंबुलेंस, तपड़-तड़पकर तोड़ा दम

घायल व्यक्ति को नसीब नहीं हुआ एंबुलेंस, तपड़-तड़पकर तोड़ा दम! one person died in ambulance

घायल व्यक्ति को नसीब नहीं हुआ एंबुलेंस, तपड़-तड़पकर तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 30, 2022 1:15 pm IST

कोझिकोड: one person died केरल के कोझिकोड में स्कूटर की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की मौत एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से वाहन में ही हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को राजकीय चिकित्सा अस्पताल लाया गया था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला। पुलिस सूत्रों ने मृतक की पहचान 66 वर्षीय कोयमोन के तौर पर की है, जो नजदीकी फेरोक का रहने वाला था और यह घटना सोमवार दोपहर बाद की है।

Read More: इस शख्स ने अपनी बेगम की याद में बनवाया प्यार का महल, हूबहू दिखता है ताजमहल जैसा 

one person died सूत्रों ने बताया कि एंबुलेंस का दरवाजा करीब आधे तक घंटे तक जाम रहा जिसकी वजह से उसे अस्पताल के दुर्घटना वार्ड में स्थानांतरित करने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के चालक और सहायक ने वाहन का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि बाद में नजदीक खड़े लोगों ने शीशा तोड़कर भीतर से एंबुलेंस का दरवाजा खोला ,लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। इस बीच, चिकित्सा महाविद्यालय पुलिस ने कहा है कि उसे अस्पताल से अबतक इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने पूरे प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।