सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 2, 2022 1:57 pm IST

नोएडा (उप्र),दो फरवरी (भाषा) नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना रबूपुरा के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सुबह यमुना एक्सप्रेस- वे पर एक खराब खड़े कंटेनर से एक वाहन टकरा गया। इस घटना में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए,उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में