कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: July 25, 2021 8:27 am IST

श्रीनगर, 25 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के मुनंद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में