‘जिसे वंदेमातरम स्वीकार नहीं, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं, CAA कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित’

'जिसे वंदेमातरम स्वीकार नहीं, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं, CAA कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित'

‘जिसे वंदेमातरम स्वीकार नहीं, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं, CAA कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 19, 2020 6:47 am IST

नई दिल्ली। CAA कानून पर देशभर में दंगा और प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने बड़ा बयान दिया है। प्रताप सारंगी ने कहा है कि जिसे वंदे मातरम स्वीकार नहीं है, उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश में आग भड़काने वाले देशभक्त नहीं हो सकते।

पढ़ें- कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, सीएए को लागू करने से इनकार नहीं क…

गुजरात के सूरत पहुंचे सारंगी ने कांग्रेस को देशभर में दंगा भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा की सीएए पर कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। जो लोग भारत की स्वतंत्रता, एकता, वंदे मातरम को स्वीकार नहीं करते, उन्हें इस देश में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को नागरिकता कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानना चाहिए।

पढ़ें- देशद्रोह के मामले में कांग्रेस नेता को 24 जनवरी तक जेल

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नागरिकता कानून कांग्रेस के देश को दो टुकड़ों में बांटने वाले पाप का प्रायश्चित है। उनकी माने तो इस कानून को 70 साल पहले लाया जाना चाहिए था। मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून की वजह से अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले ऐसे हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।

पढ़ें- राहुल गांधी को अमित शाह की सीधी चुनौती, नागरिकता संशोधन कानून पर कर…

दिव्यांग मड्डा राम को सचिन तेंदुलकर का साथ


लेखक के बारे में