अरुणाचल में कोविड-19 का केवल एक नया मामला, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

अरुणाचल में कोविड-19 का केवल एक नया मामला, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

अरुणाचल में कोविड-19 का केवल एक नया मामला, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 1, 2021 12:47 pm IST

ईटानगर, एक नवंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आया और इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 101 हो गयी है।

अरुणाचल में अब तक इस महामारी के कारण 280 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 55,155 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 54,774 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

राज्य में बीते 24 घंटे की अवधि में 334 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में