खुल गई मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना की पोल, जब चौकीदार संबित पात्रा ने शेयर किया ये वीडियो

खुल गई मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना की पोल, जब चौकीदार संबित पात्रा ने शेयर किया ये वीडियो

खुल गई मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना की पोल, जब चौकीदार संबित पात्रा ने शेयर किया ये वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: March 31, 2019 11:01 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर देश की ​सियासत में सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार राज्य के अलग-अलग इलाकों दौरा कर जनता को साधने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा उम्मीदवार और प्रवक्ता संबित पात्रा इन दिनों अपने चुनावी क्षेत्र में दौरा कर क्षेत्र की जनता को साधने में लगे हुए हैं। वे अपने दौरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है, जिसने मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियो वायरल होने के बाद मोदी सरकार के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।

पुरी के एक छोटे से गांव में में रहने वाली एक बूढ़ी विधवा माँ, उसकी तीन बेटियां जिनमें 2 दिव्यांग व बेटा मजदूरी करता है। ऐसी माँ का घर बनाने का काम श्री @narendramodi जी ने किया है। [1/2]@BJP4Odisha #PhirEkBaarModiSarkar pic.twitter.com/zhAzafVjbr
— Chowkidar Sambit Patra (@sambitswaraj) March 31, 2019

दरसअल रविवार को भाजपा के पुरी सीट के उम्मीदवार संबित पात्रा ने अपने चुनावी दौरे का वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में पात्रा पुरी के एक छोटे से गांव में में रहने वाली एक बूढ़ी विधवा मां के घर पहुंचे। बूढ़ी औरत और यहां अपनी तीन बेटियां, जिनमें 2 दिव्यांग व बेटे के साथ रहती है। संबित पात्रा अपने इस ट्वीट से यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गरीब महिला का घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है। पात्रा ने बूढ़ी औरत के घर पर खाना भी खाया। वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि बूढ़ी औरत खाना चूल्हे पर पका रही है न कि गैस सिलेंडर पर।

यह मेरा अपना परिवार है, माँ ने खाना बनाकर खिलाया। मैंने अपने हाथों से इन्हें खाना खिलाया और मैं यह मानता हूँ कि इनकी सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। [2/2]@BJP4India #PhirEkBaarModiSarkar pic.twitter.com/E6ABMFj10w
— Chowkidar Sambit Patra (@sambitswaraj) March 31, 2019

वीडियो में संबित पात्रा सफेद कपड़े में दिख रहे हैं, जिसके ऊपर एक गेरुआ वस्त्र है और वह जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं। उनके बगल में ही एक बुढ़ी महिला है, जो चूल्हे पर खाना पका रही है। संबित इस दौरान खुद भी खाना खा रहे हैं और महिला को भी खिला रहे हैं। संबित पात्रा ने एक और वीडियो डाला और लिखा- ‘यह मेरा अपना परिवार है, मां ने खाना बनाकर खिलाया। मैंने अपने हाथों से इन्हें खाना खिलाया और मैं यह मानता हूं कि इनकी सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।

Read More: अमित शाह ने बोला राहुल गांधी पर हमला, अमेठी में होने वाला है हिसाब-किताब चुकता

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने चुनावी दौरे के दौरान अपनी योजनाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन योजनाओं में एक उज्ज्वला योजना भी है, जिसकी नरेंद्र मोदी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। संबित पात्रा के शेयर किए वीडियो में यह साफ दिख राह है कि बूढ़ी औरत चुल्हे में खाना बना रही है। अब सोशल मीडिया में लोग पूछने लगे हैं कि क्या यह योजना मोदी सरकार ने ओडिशा के लोगों के लिए नहीं बनाई, जबकि पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से ही राज्यसभा सांसद हैं।

क्या है उज्ज्वला योजना
मोदी सरकार की जिन योजनाओं की सबसे ज़्यादा चर्चा हुईं, उनमें से एक उज्ज्वला योजना भी है। मोदी सरकार का दावा है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिली है। इसे 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्‍च किया गया था। उज्जवला के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी गैस) का कनेक्शन देती है।

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"