विपक्षी नेताओं ने पेगासस मामले पर सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा की

विपक्षी नेताओं ने पेगासस मामले पर सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा की

विपक्षी नेताओं ने पेगासस मामले पर सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 3, 2021 12:36 pm IST

Strategy to corner government on pegasus case

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने पेगासस जासूसी मामले पर सरकार को घेरने और दबाव बनाने की साझा रणनीति पर मंगलवार को चर्चा की।

राहुल गांधी के न्योते पर कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता यहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर मिले।

बैठक में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश एवं कई सांसद, तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, शिवसेना नेता संजय राउत, राजद के मनोज झा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल समेत 15 दलों के नेता शामिल हुए।

Strategy to corner government on pegasus case : सूत्रों का कहना है कि नाश्ते पर हुई इस बैठक में कुल 17 पार्टियों को न्यौता दिया गया था, लेकिन बसपा और आम आदमी पार्टी के नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इन दोनों पार्टियों के इस बैठक में शामिल नहीं होने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इस बैठक को लेकर खड़गे ने कहा कि संसद में सरकार को घेरने की साझा रणनीति पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल एकजुट हैं।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ नाश्ते पर ऐसे समय बैठक की है जब पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था। लेकिन, अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।

विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा था कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है।

भाषा हक हक शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में