विपक्ष ने 15 साल के शासन में सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया : मोदी

विपक्ष ने 15 साल के शासन में सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया : मोदी

विपक्ष ने 15 साल के शासन में सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया : मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: October 23, 2020 12:03 pm IST

डेहरी ऑन सोन/ गया / भागलपुर, 23 अक्तूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए राष्ट्रीय जनता दल सहित विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार के विकास की हर योजना को ‘‘अटकाने और लटकाने’’ वाले इन दलों ने अपने 15 साल के शासन में राज्य को ‘‘लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया।’’

साथ ही प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता भ्रम में नहीं है और उसने आत्मनिर्भरता के लिये नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार बनाने का मन बना लिया है।

बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।’’

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार का रेल मंत्रालय से चेन्नई में उपनगरीय रेल सेवाएं बहा…

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जब बिहार के लोगों ने इन्हें (विपक्ष को) सत्ता से बेदखल कर दिया और नीतीश कुमार को मौका दिया तो ये बौखला गए और इसके बाद 10 साल तक इन लोगों ने संप्रग की सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।

डेहरी ऑन सोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन नेताओं को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा। ‘‘इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजोरी पर रहा। ’’

ये भी पढ़ें: वैक्सीन से खत्म नहीं होगा कोरोना, 20 सालों तक दवा की पड़ेगी जरुरत- …

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया।

मोदी ने कहा राजग के विरोध में विपक्षी दलों ने मिलकर जो ‘पिटारा’ बनाया है, उसकी रग-रग से बिहार के लोग वाकिफ हैं।

विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहे, आज वे राजग के विरोध में खड़े हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी दल मिलकर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बिहार के निर्माण में जुटे हैं। बिहार को अभी भी विकास के सफर में मीलों आगे जाना है। नयी बुलंदी की तरफ उड़ान भरनी है।’’

ये भी पढ़ें: इस तरह पीएम मोदी ने तोड़ दिया चिराग पासवान का भ्रम, चुनाव बाद सरकार बनाने को …

उन्होंने लोगों को सचेत किया, ‘‘बिहार आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अगर बिहार में विरोध और अवरोध को जरा भी मौका मिला तो बिहार की गति और प्रगति दोनों धीमी पड़ जाएगी।’’

मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बिहार के लोगों को राजद नीत पूर्ववर्ती बिहार सरकार के शासनकाल के दौरान कानून एवं व्यवस्था की खराब स्थिति को याद दिलाया।

मोदी ने कहा, ‘‘ आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज भी बिहार की अनेक समस्याओं की जड़ में 90 के दशक की अव्यवस्था और कुशासन है।’’

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का आरोप, कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों रुपए में किया विधायकों का सौदा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप पड़ जाना। उन्होंने कहा कि वो दिन जब सरकार चलाने वालों की निगरानी में दिन-दहाड़े डकैती होती थी, हत्याएं होती थीं, रंगदारी वसूली जाती थी।

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये वो दौर था जब लोग कोई गाड़ी नहीं खरीदते थे, ताकि एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी कमाई का पता न चल जाए।

उन्होंने कहा कि वो दौर था जब एक शहर से दूसरे शहर में जाते वक्त ये पक्का नहीं रहता था कि उसी शहर पहुंचेंगे या बीच में अपहृत हो जाएंगे।

मोदी ने कहा कि आज बिजली है, सड़कें हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है और अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ना इसी को कहते हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, कहा- अदने से कार्यकर्ता ने धूल चटा दी, बिगड़ गया है उनका मानसिक संतुलन

तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादें पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने एक-एक सरकारी नौकरी को हमेशा लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का जरिया माना,वो फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे? ’’ गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी सभी रैलियों में रोजगार और विकास का मुद्दा उठा रहे हैं।

तेजस्वी कहते हैं कि उनकी सरकार बनी तब पहली मंत्रिमंडल की बैठक में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने के निर्णय पर मुहर लगेगी।

Read More: इस तरह पीएम मोदी ने तोड़ दिया चिराग पासवान का भ्रम, चुनाव बाद सरकार बनाने को लेकर साफ किया रुख

मोदी ने कहा, ‘‘ बिहार विकास का हकदार है। विकास कौन सुनिश्चित करेगा? वो जिन्होंने केवल अपने परिवार का विकास किया या वो जो लोगों की सेवा में अपना परिवार भी भूल गए ।’’

उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ लोग जो सत्ता के लिए ललचाए बैठे हैं, उनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है।

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में पहले जो सरकारें रही उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए उन्हें शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब राजग सरकार आदिवासी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ, उनके लिए घर, उनके लिए रोजगार पर पूरा ध्यान दे रही है।

Read More: CM शिवराज ने कहा प्रदेश के सभी लोगों को मुफ्त में लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, कमलनाथ बोले- नहीं आयी वैक्सीन फोकट में कर रहे घोषणा

राजग की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार पर प्रहार जारी रखते हुए मोदी ने लोगों को याद दिलाया कि ये वो दौर था जब बिजली संपन्न परिवारों के घर में होती थी, गरीब का घर दीए और ढिबरी के भरोसे रहता था।

उन्होंने कहा, ‘‘आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है। आज बिहार के हर गरीब के घर में बिजली का कनेक्शन है, उजाला है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘ मैंने बिहार के बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। एक बात जो बिहार के लोगों में बहुत अच्छी होती है, वो है उनकी स्पष्टता। वे किसी भ्रम में नहीं रहते।’’

Read More: राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने किया भारतीय सैनिकों का अपमान, नीतीश कुमार से पूछा- कैसे लगा उनका भाषण

उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बीमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता और लालटेन का जमाना चला गया।

उन्होंने स्थानीय भाषा में कहा, ‘‘ लालटेन के जमाना गईल ।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जितने सर्वेक्षण हो रहे हैं, जितनी रिपोर्ट आ रही है, सभी में ये ही आ रहा है कि बिहार में फिर एक बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का आरोप, कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों रुपए में किया विधायकों का सौदा


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.