एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया
एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने देश में एलपीजी के कथित संकट को लेकर बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
संसद के मकर द्वार के निकट कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘‘मोदी जी एलपीजी’’ के नारे लगाए।
विपक्षी सांसदों ने गैस सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां भी ले रखी थीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि ईंधन संकट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन वह ख़ुद अलग कारणों से घबराए हुए नज़र आ रहे हैं।
भाषा हक प्रचेता शोभना
शोभना

Facebook


