उत्तर प्रदेश। राज्य सरकार ने ISI मार्क वाला हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। बाइक या स्कूटर चालक बिना ISI मार्क वाला हेलमेट पहने मिलता है तो उसका चालान काटा जाएगा। सरकार ने सबसे पहले यह नियम उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए यह नियम लागू कर दिया है।
पढ़ें- निर्माणाधीन INS विशाखापट्टनम में लगी भीषण आग, 1 युवक की दर्दनाक मौत
नोएडा में अगर कोई बिना ISI मार्क वाला हेलमेट पहने मिलेगा तो उसका चालान काटा जाएगा। बाइक-स्कूटर चलाने वाले चालान से बचने के लिए 100-200 रुपये वाला सस्ता हेलमेट खरीद लेते हैं, लेकिन हादसे के वक्त यह पूरी तरह सुरक्षा नहीं पहुंचाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब बिना ISI हेलमेट के इस्तेमाल करने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। यदि कोई बाइक-स्कूटर सवार बिना ISI मार्क वाला हेलमेट पहने वाहन चलाता मिलता है तो उसका चालान काटा जाएगा।
पढ़ें- राष्ट्रपति के भाषण के दौरान कठिन हिंदी शब्दों का अनुवाद कर रहे थे र…
शिल्पा का योग आसन.. देखिए
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/A_ohtbUR8sE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>