उड़ीसा और गुवाहाटी उच्च न्यायालयों को नए न्यायाधीश मिले

उड़ीसा और गुवाहाटी उच्च न्यायालयों को नए न्यायाधीश मिले

उड़ीसा और गुवाहाटी उच्च न्यायालयों को नए न्यायाधीश मिले
Modified Date: September 2, 2023 / 07:17 pm IST
Published Date: September 2, 2023 7:17 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) देश के दो उच्च न्यायालयों में दो न्यायिक अधिकारियों और एक अधिवक्ता को शनिवार को न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

अधिवक्ता शिब शंकर मिश्रा और न्यायिक अधिकारी आनंद चंद्र बेहरा को उड़ीसा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायिक अधिकारी बी हाबुंग को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इन नियुक्तियों की घोषणा की।

उन्होंने यह भी कहा कि केरल उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी एस सुधा को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर स्थायी किए जाने से पहले दो साल के लिए नियुक्त किया जाता है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में