Today News Live Updates 21 Feb 2024: दिल्ली की ओर हमारे मार्च को दो दिन के लिए रोका जाएगा: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
Today News Live Updates 21 Feb 2024: दिल्ली की ओर हमारे मार्च को दो दिन के लिए रोका जाएगा: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर
Our march towards Delhi will be stopped for two days: Farmer leader Sarwan Singh Pandher
Today News Live Updates 21 Feb 2024 : शंभू बॉर्डर: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हम खनौरी में हुई घटना पर चर्चा करेंगे। दिल्ली की ओर हमारे मार्च को दो दिन के लिए हम रोका जाएगा। हम बाद में पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे कि हमारा आगे का आंदोलन क्या होगा।”
गुजरात: वलसाड जिले के वाघलधारा गांव के पास अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैंकर पलटने से आग लग गई। डूंगरी पुलिस समेत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
#WATCH गुजरात: वलसाड जिले के वाघलधारा गांव के पास अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैंकर पलटने से आग लग गई। डूंगरी पुलिस समेत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। pic.twitter.com/AzQBrwkatB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2024
Today News Live Updates 21 Feb 2024 : कर्नाटक के कलबुर्गी: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है, ”…आज हर कोई कांग्रेस पार्टी की स्थिति के कारण उसे छोड़ रहा है. वे ईडी और सीबीआई को दोषी ठहराते हैं, जिन्होंने अपराध किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और यह मोदी की गारंटी है…कल राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के युवाओं का अपमान किया। मल्लिकार्जुन खड़गे को बताना चाहिए कि कलबुर्गी की प्रति व्यक्ति आय इतनी कम क्यों है, जबकि वह 50 साल से अधिक समय से यहां हैं। मैं आज कह रहा हूं और लिख कर रख रहा हूं कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में बीजेपी 28/28 सीटें जीतेगी। आने वाले चुनाव में बीजेपी अकेले 370 सीटें और ‘एनडीए 400 पार’ पार करेगी.”
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 12वां दिन है। विधायक के रूप में पहली बार ईश्वर साहू बिरनपुर हत्याकांड का मुद्दा उठाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ध्यानाकर्षण लाएंगे।
Today Live News And Updates 21st Feb 2024: रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जन्मदिन हैं। सीएम साय बतौर सीएम अपना यह पहला जन्मदिन हैं। वे अपना जन्मदिन अपने गृहग्राम बगिया में मनाएंगे। यहाँ वे न्यौता कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सीएम साय के समर्थक प्रदेश के अलग अलग जिलों में भी उनके जन्मदिन में विभिन्न आयोजन करने जा रहे है। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सीएम साय को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं।

Facebook





