राष्ट्रपति कोविंद ने 5 सांसदों को उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

Ads

राष्ट्रपति कोविंद ने 5 सांसदों को उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

  •  
  • Publish Date - August 1, 2018 / 03:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन में बुधवार को सत्ता और विपक्ष के 5 सांसदों को सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार पाने वाले इन सांसदों में नजमा हेपतुल्ला, गुलाम नबी आजाद, दिनेश त्रिवेदी, हुकुमदेव नारायण यादव और भर्तृहरि महताब शामिल हैं।

इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ नजमा हेपतुल्ला को 2013 का उत्कृष्ट सांसद अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं बिहार के मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें : देखिए डबरा विधानसभा सीट के विधायकजी का रिपोर्ट कार्ड

गुलाम नबी आजाद को 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से नवाजा गया। गुलाम नबी राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी को 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान मिला। वे भारत के रेल मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने भर्तृहरि महताब को सर्वश्रेष्ठ सांसद अवॉर्ड से नवाजा है। वह भाजपा के सहयोगी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) से हैं

वेब डेस्क, IBC24