देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 103 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 103 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - October 26, 2021 / 10:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 रोधी टीके की 51 लाख खुराक दिये जाने के साथ ही देश में अब तक 103 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट का संकलन होने पर प्रतिदिन के टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18-44 वर्ष आयु समूह को 41,10,37,440 पहली खुराक और 13,11,13,078 दूसरी खुराक दी गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 72,13,19,294 पहली खुराक और 31,35,17,300 दूसरी खुराक दी गई हैं।

इसने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा मंगलवार को 103 करोड़ (1,03,48,36,594) को पार कर गया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश