असम के एक गांव में शादी समारोह के बाद 150 से अधिक लोग बीमार पड़े

Ads

असम के एक गांव में शादी समारोह के बाद 150 से अधिक लोग बीमार पड़े

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 03:20 PM IST

दीफू, 24 मार्च (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे सहित गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को यहां दीफू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

बोकोलियाघाट इलाके के पातोर तिमुंग गांव में सोमवार को शादी में शामिल हुए अधिकांश मेहमानों ने शाम को पेट दर्द, पेचिश और उल्टी की शिकायत की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शादी समारोह में दोपहर का भोजन करने वाले बच्चों सहित 150 से अधिक लोगों को भी बोकोलियाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।’’

उन्होंने कहा कि बीमारी के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि खाद्य विषाक्तता की आशंका जताई जा रही है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना