PCC Chief Ajay Rai Detained || Imsg- ANI News File
PCC Chief Ajay Rai Detained: लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सोमवार को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अजय राय सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कई और भी नेता थे। कांग्रेस ने मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हिरासत में लिए जाने से पहले अजय राय ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध करने वालों के खिलाफ सख्ती कर रही है। राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
PCC Chief Ajay Rai Detained: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शनिवार तड़के गिराया गया था। यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की गई। जिला जज की अदालत ने 4 सितंबर को मस्जिद कमेटी की अपील खारिज करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के पहले के आदेश को बरकरार रखा था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने 17 जुलाई को अतिक्रमण और सरकारी जमीन के दुरुपयोग के मामले में ढांचे को गिराने का आदेश दिया था। साथ ही करीब 6.41 करोड़ रुपये का मुआवजा भी लगाया गया था।
अजय राय ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस की फैक्ट-फाइंडिंग टीम 7 सितंबर को सहारनपुर पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात करेगी और पूरे मामले की जानकारी लेगी। उन्होंने दावा किया था कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी थी और कलेक्ट्रेट बनने से पहले से वहां मौजूद थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
PCC Chief Ajay Rai Detained: सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि मस्जिद को अदालत के आदेश और कानूनी प्रक्रिया के तहत गिराया गया। स्थिति को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर PAC और RAF की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Congress president Ajay Rai stopped from leaving for Saharanpur, detained.
An illegally-constructed mosque located within the premises of the district collectorate office in Saharanpur was demolished early Saturday amid heavy police deployment
He… pic.twitter.com/aDoCjRWyIK
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2026
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन