भारत में कोविड रोधी टीके की 174.99 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

Ads

भारत में कोविड रोधी टीके की 174.99 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

  •  
  • Publish Date - February 18, 2022 / 11:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड़ रोधी टीकों की खुराक की संख्या शुक्रवार को 174.99 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक 32 लाख से अधिक (32,92,516) खुराक दी गईं और दैनिक टीकाकरण की संख्या देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ बढ़ने की उम्मीद है।

इसने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.86 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश