Shatrughan Sinha Latest Statement: टीएमसी में फूट के बीच सांसद शत्रुहन सिन्हा का ममता बनर्जी को साफ सन्देश.. बताया रहेंगे साथ या करेंगे बगावत.. आप भी जानें..

Ads

Shatrughan Sinha Latest Statement on Mamta Bnerjee: कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, टीएमसी में विवाद गहराया।

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 04:36 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 04:38 PM IST

Shatrughan Sinha Latest Statement || Image- PTI News File

HIGHLIGHTS
  • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाए।
  • टीएमसी में अंदरूनी मतभेदों की चर्चा तेज हुई।
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी के प्रति समर्थन दोहराया।

कोलकाता: बंगाल की सत्ता से बाहर हुई टीएमसी के लिए फिलहाल मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस का अंदरूनी संकट सोमवार को उस समय और गहरा गया जब पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि पार्टी के करीब 20 सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करने का फैसला किया है। (Shatrughan Sinha Latest Statement on Mamta Bnerjee) इसी के साथ पार्टी की संसदीय इकाई में फूट सार्वजनिक हो गई है और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी पर ममता बनर्जी का निंयत्रण और कमजोर हो गया है। यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को मिली करारी हार के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है, जहां उसके 80 विधायकों में से 58 ने पार्टी आला कमान के अनुभवी नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले को सिरे से खारिज कर दिया और निष्कासित विधायक रिताब्रता बनर्जी को उस पद पर नामित कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शत्रुघ्न सिन्हा देंगे ममता बनर्जी का साथ

बागी सांसदों की सूची में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि इस मामले में पूर्व अभिनेता ने खुद ही बड़ा बयान देते हुए सबकुछ साफ़ कर दिया है। सिन्हा ने हर हाल में ममता बनर्जी का साथ, सहयोग देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, “मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ममता जी मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ी रहीं, और आज उनके मुश्किल दौर में मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता। मैं तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न – ‘जोड़ा फूल’ – पर एक बार नहीं बल्कि दो बार उनके आशीर्वाद से निर्वाचित हुआ था।” भगवान। इसलिए, ममता जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है… मेरा सिद्धांत बिल्कुल स्पष्ट है: जब ममता जी मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़ी रहीं, तो अब इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होना मेरा कर्तव्य है।”

जानें क्या कहा शत्रुहन सिन्हा ने?

खुद का नाम बागी सांसदों की लिस्ट में होने के खबरों के बीच टीएमसी सांसद शत्रुहन सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “सबसे पहले, मैं आसनसोल और पश्चिम बंगाल की जनता का अपार प्रेम, सम्मान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने बार-बार मेरी जीत सुनिश्चित की। मैं पहली बार दीदी (ममता बनर्जी) के निमंत्रण और निर्देशों पर आसनसोल आया था। (Shatrughan Sinha Latest Statement on Mamta Bnerjee) वहां अपने पहले ही चुनाव में, मैंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की, जो उस समय देश का पहला उपचुनाव था। बाद में, मैंने दूसरी बार भी बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसलिए, मैं विशेष रूप से ममता जी, तृणमूल कांग्रेस और सबसे बढ़कर, आसनसोल और पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने हमेशा बंगाल में सभी के लिए काम किया है, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों या उन्होंने मुझे वोट दिया हो या नहीं। मैं अपनी जिम्मेदारियों को समझता हूं और उन्हें पूरा करता रहूंगा।”

कहा ‘हमेशा ममता के साथ ही रहूंगा’

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं 2019 में पटना चुनाव हारने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब बहुत कम लोग मेरे साथ खड़े थे। ममता बनर्जी उन कुछ लोगों में से थीं जिन्होंने मेरा समर्थन और हौसला बढ़ाया। उनका मानना ​​था कि मुझे अपने संसदीय सफर में बिना किसी रुकावट के सार्वजनिक जीवन में बने रहना चाहिए, और उन्हीं के निर्देश पर मैंने आसनसोल से चुनाव लड़ा। ईश्वर की कृपा से, ममता जी और आसनसोल की जनता के समर्थन से मुझे जीत मिली। पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग सच बोल रहे हैं, तो कुछ अफवाहें फैला रहे हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि मैं तथाकथित बागी समूह में शामिल हो गया हूं। हां, स्वभाव से मैं हमेशा से बेबाक रहा हूं। मैं अक्सर कहता हूं कि अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं भी बागी हूं। मैंने हमेशा खुलकर बात की है और सच को सच कहा है।

कल्याण बनर्जी ने भी दिखाई आँखे

ताजा विवाद ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी और टीएमसी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के सबसे वफादार समझे जाने वाले कल्याण बनर्जी के बीच नजर आया हैं। दरअसल भतीजे अभिषेक को लेकर कल्याण बनर्जी ने कडा रूख अख्तियार कर लिया है। कल्याण बनर्जी ने ममता के सामने विकल्प रखा है कि, वह या तो अभिषेक के साथ जाये या उनके साथ रहें। कल्याण बनर्जी ने पार्टी के हर का ठीकरा भी अभिषेक के सिर पर फोड़ा है। (Shatrughan Sinha Latest Statement on Mamta Bnerjee) कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, मैं किसी भी मामले में अभिषेक बनर्जी का पक्ष नहीं लूंगा क्योंकि मुझे उनका अहंकारी रवैया पसंद नहीं है। मैंने इस पेशे में 45 साल बिताए हैं। ये सभी लोग मेरे साथ कनिष्ठ के रूप में काम कर चुके हैं। वह मुझे कैसे अपमानित कर सकते हैं?”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, “राजनीति में भी मैं उनसे वरिष्ठ हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें यह समझना होगा कि उन्हीं की वजह से हमारी हार हुई है। उन्हें यह भी समझना होगा कि पार्टी इस संकट का सामना उन्हीं की वजह से कर रही है। मैं अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं दीदी से आग्रह करूंगा: यदि आप अभिषेक बनर्जी पर निर्भर रहना चाहती हैं, तो उनके साथ रहें मुझे छोड़ दें। लेकिन यदि आप अभिषेक बनर्जी से अलग होना चाहती हैं, तो मैं आपके साथ हूं। उन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद कर दिया है।”

इन्हें भी पढ़ें:

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की

छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ  

Q1. कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर क्या आरोप लगाया?

Ans: उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की मौजूदा समस्याओं और हार के लिए अभिषेक जिम्मेदार हैं।

Q2. कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी से क्या कहा?

Ans: उन्होंने कहा कि ममता या तो अभिषेक का साथ चुनें या उनका समर्थन करें।

Q3. शत्रुघ्न सिन्हा ने इस विवाद पर क्या रुख अपनाया?

Ans: उन्होंने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।