भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 176 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

Ads

भारत में कोविड-19 रोधी टीके की 176 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: सरकार

  •  
  • Publish Date - February 22, 2022 / 10:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) देश में लोगों को मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 176 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को शाम सात बजे तक 30 लाख से अधिक खुराक दी गईं और दैनिक टीकाकरण की संख्या देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ बढ़ने की उम्मीद है।

उसने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.93 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप