Meenakshi Natarajan Supreme Court | Image- AI Generated File
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में चल रही राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने चुनाव परिणामों की घोषणा पर रोक लगाने की मांग भी स्वीकार नहीं की। (Meenakshi Natarajan Supreme Court) यह जानकारी भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट की ओर से पेश अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हालांकि, अदालत ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर 12 जून को सुनवाई करने के लिए सहमति जताई है। नटराजन ने अपने नामांकन पत्र खारिज किए जाने को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले का उल्लेख किया और चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। (Meenakshi Natarajan Supreme Court) लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करेगा।
अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई अगले दिन की जाएगी, लेकिन अभी किसी तरह का अंतरिम आदेश जारी नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया और परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने की मांग भी ठुकरा दी गई।
VIDEO | Delhi: The Supreme Court will on Friday hear Congress leader Meenakshi Natarajan’s plea against her nomination papers for the Rajya Sabha election from Madhya Pradesh being rejected. Advocate Sanket Gupta says, “Meenakshi Natarajan filed a petition in the court and urged… pic.twitter.com/LFUMZIzgGy
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026
कांग्रेस का आरोप है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत तरीके से खारिज किया गया है। पार्टी का कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कानून के प्रावधानों के विपरीत फैसला लिया है और आपराधिक मामले में अभी संज्ञान तक नहीं लिया गया था।
बुधवार को कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से भी मुलाकात की थी। (Meenakshi Natarajan Supreme Court) कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा तीनों राज्यसभा सीटें जीतने के लिए ऐसा कर रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि नामांकन पत्र में जरूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था, इसलिए कार्रवाई की गई।
मीनाक्षी नटराजन के मामले में कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की दौड़ लगा चुके है, वही अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने का फैसला लिया है। इस बारे ने में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, “कांग्रेस के सभी 62 विधायकों के साथ हमने राष्ट्रपति से समय मांगा है। अगर राष्ट्रपति समय देंगे तो हम जरूर जाएंगे। अगर राष्ट्रपति समय नहीं देंगे तो अगला निर्णय आपको बताया जाएगा।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “…कांग्रेस के सभी 62 विधायकों के साथ हमने राष्ट्रपति से समय मांगा है। अगर राष्ट्रपति समय देंगे तो हम जरूर जाएंगे…अगर राष्ट्रपति समय नहीं देंगे तो अगला… pic.twitter.com/7JUv8Kel27
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा की
छह दशक में पहली बार भारत में जन्में निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में
वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत अपनी विकास यात्रा पर लगातार आगे बढ़ रहा: प्रधानमंत्री मोदी
नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
एलजी का भारत समेत तीन प्रमुख ‘ग्लोबल साउथ’ बाजारों से 2030 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य
तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हुआ