देश में कोविड रोधी टीके की 184.64 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार

देश में कोविड रोधी टीके की 184.64 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार

देश में कोविड रोधी टीके की 184.64 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं: सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: April 2, 2022 10:00 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार तक देश में कोविड रोधी की टीके की 184.64 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक टीकों की 11 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं। उसने कहा कि अब तक 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में टीके की 1,84,68,586 खुराकें लगाई गयीं।

सरकार के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 2.34 करोड़ से ज्यादा एहतियाती खुराक लगाई गई हैं।

मंत्रालय का कहना है कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद संख्या में वृद्धि हो सकती है।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में