Google Pixel 10 Price Cut: 15,000 रुपये से ज्यादा की सीधी बचत! Google के इस धाकड़ फोन पर ऐसा ऑफर आया कि ग्राहक लाइन में लग गए!

Google Pixel 10 Price Cut: मोबाइल फोन की बढ़ती कीमतों के बीच Google Pixel 10 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है। इस डील के तहत ग्राहक करीब 17,000 रुपये की बचत के साथ यह फोन खरीद सकते हैं। यह ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ते में लेना चाहते हैं।

Google Pixel 10 Price Cut: 15,000 रुपये से ज्यादा की सीधी बचत! Google के इस धाकड़ फोन पर ऐसा ऑफर आया कि ग्राहक लाइन में लग गए!

(Google Pixel 10 Price Cut/ Image Credit: Google Store)

Modified Date: June 11, 2026 / 05:55 pm IST
Published Date: June 11, 2026 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Google Pixel 10 पर Amazon में बड़ा डिस्काउंट
  • करीब 17,000 रुपये तक की कुल बचत का मौका
  • 6.3 इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट

नई दिल्ली: Google Pixel 10 Price Cut: लगातार स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस समय Amazon पर Google Pixel 10 पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक करीब 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट और कैशबैक मिलाकर 17,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डील उन लोगों के लिए खास है जो हाई-एंड फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।

प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स

Google Pixel 10 को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। फोन में Google Tensor G5 चिपसेट है और यह Android 16 पर काम करता है। कंपनी इसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है। अगर कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP मेन सेंसर, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और परफॉर्मेंस भी मजबूत

Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसका प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करता है। जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है। क्लीन एंड्रॉयड इंटरफेस इसे और भी खास बनाता है क्योंकि इसमें किसी तरह का भारी UI या ब्लोटवेयर नहीं मिलता।

Amazon डील और दूसरी ऑफर डिवाइस

भारत में Google Pixel 10 की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी। लेकिन Amazon पर इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब करीब 64,950 रुपये में मिल रहा है। साथ ही कैशबैक और बैंक ऑफर जोड़कर यह कीमत लगभग 63,000 रुपये तक आ जाती है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 17,000 रुपये तक की बचत हो रही है। इसी तरह Nothing Phone (3) पर भी भारी छूट मिल रही है। जिससे इसे 40,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।