Gautam Exim Limited Share: हर शेयर पर 3 फ्री शेयर का ऐलान, फिर आया तेजी का तूफान! 45 रुपये वाला स्टॉक 11% उछलकर निवेशकों को कर दिया मालामाल!

Gautam Exim Limited Share: गौतम एक्जिम लिमिटेड के बोर्ड ने 3:1 बोनस शेयर को मंजूरी दी है। यानी निवेशकों को रिकॉर्ड डेट तक हर 1 शेयर पर 3 अतिरिक्त मुफ्त शेयर मिलेंगे। इस फैसले से शेयरधारकों को बड़ा फायदा मिलेगा और बाजार में स्टॉक को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Gautam Exim Limited Share: हर शेयर पर 3 फ्री शेयर का ऐलान, फिर आया तेजी का तूफान! 45 रुपये वाला स्टॉक 11% उछलकर निवेशकों को कर दिया मालामाल!

(Gautam Exim Limited Share/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 11, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: June 11, 2026 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौतम एक्ज़िम में 3:1 बोनस शेयर की मंजूरी
  • हर 1 शेयर पर मिलेंगे 3 मुफ्त शेयर
  • रिकॉर्ड डेट 10 जून, 2026 तय

नई दिल्ली: Gautam Exim Limited Share: शेयर बाजार में लिस्टेड गौतम एक्जिम लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 11 जून 2026 को हुई बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर की जानकारी कंपनी ने बीएसई को दी है। वहीं, इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है और कीमत करीब 11% बढ़कर 45.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गई।

3:1 अनुपात में मिलेगा बोनस शेयर का फायदा

कंपनी ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 तक 1 शेयर होगा उन्हें बदले में 3 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। यह सभी बोनस शेयर 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर होंगे। इस फैसले से मौजूदा शेयरधारकों की होल्डिंग बढ़ जाएगी। लेकिन निवेश की कुल वैल्यू में बदलाव नहीं होता।

कंपनी का शेयर कैपिटल बेस मजबूत

इस बोनस इश्यू के तहत गौतम एक्जिम लिमिटेड ने कुल 1,84,86,000 नए बोनस शेयर जारी किए हैं। इससे कंपनी की कुल शेयर पूंजी में बड़ा विस्तार हुआ है। पहले कंपनी के पास 61,62,000 शेयर थे जो बोनस जारी होने के बाद बढ़कर 2,46,48,000 शेयर हो गए हैं। इस बढ़ोतरी से कंपनी का इक्विटी बेस काफी मजबूत हो गया है।

Gautam Exim Ltd – स्टॉक डिटेल्स (11 जून 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी का नाम Gautam Exim Ltd
करंट प्राइस 45.50 INR
आज का बदलाव +4.65 (11.38%)
ओपन प्राइस 43.00 INR
हाई (आज का) 45.80 INR
लो (आज का) 43.00 INR
मार्केट कैप 112.14 करोड़ INR
P/E रेशियो 126.39
52-वीक हाई 46.19 INR
52-वीक लो 20.94 INR
डिविडेंड नहीं
क्वार्टरली डिविडेंड अमाउंट उपलब्ध नहीं

नए शेयर जल्द होंगे लिस्टेड

कंपनी ने बताया है कि बोनस शेयर मौजूदा शेयरों के समान अधिकार के साथ होंगे। यानी इन पर भी डिविडेंड और अन्य सभी कॉर्पोरेट लाभ पुराने शेयरों की तरह ही मिलेंगे। कंपनी अब इन नए शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग की प्रक्रिया पूरी कर रही है। जिसके 12 जून 2026 तक पूरा होने की संभावना है। निवेशकों में इस घोषणा के बाद काफी उत्साह देखा जा रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।